फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta kumar said Congress is supporting caste based census for vote today

Kangra News: शांता बोले- वोट के लिए कांग्रेस आज जाति आधारित गणना का समर्थन कर रही

Sat, 06 May 2023 08:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 May 2023 08:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय बधाई का पात्र है, जिसने बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित जनगणना पर रोक लगा दी है। जाति आधारित जन गणना एक महा अपराध है।

विज्ञापन
Shanta kumar said Congress is supporting caste based census for vote today
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय बधाई का पात्र है, जिसने बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित जनगणना पर रोक लगा दी है। जाति आधारित जन गणना एक महा अपराध है। भारत में हजारों जातियां और लाखों उप-जातियां हैं। इससे पूरा देश लाखों जातियों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज सरकार ने हमेशा के लिए भारत को गुलाम रखने के लिए दो नीतियां बनाई थीं। हिंदू-मुस्लमान को लड़ाना और जातियों के आधार पर समाज को बांटना। 1931 में अंग्रेज सरकार ने इसी उद्देश्य से जाति आधारित जनगणना करने का निर्णय किया, लेकिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


अंग्रेज सरकार वह जनगणना नहीं करवा सकी, लेकिन अंग्रेज सरकार हिंदू-मुस्लमान को बांटने में सफल हुई और 1947 को भारत का बंटवारा हुआ। कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार ने भी एक बार जाति आधारित जन गणना करवाई थी। उसका घोर विरोध होने के कारण उसके परिणाम की घोषणा न कर सकी। दुर्भाग्य से आज वही कांग्रेस जातिगत जनगणना का समर्थन कर रही है। आज कांग्रेस केवल वोट की राजनीति के लिए ऐसी मांग कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्नाटक के हुबली में किया प्रचार
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कर्नाटक के हुबली में प्रचार किया। उनके साथ प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेत्तार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगामी पांच-छह दिन कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार में ही व्यस्त रहेंगे। उसके बाद ही वह दिल्ली लौटेंगे। वहां केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष विभिन्न मसलों को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed