{"_id":"65328a46603d8c47300eebb3","slug":"shanta-kumar-said-at-least-one-of-the-present-or-former-chief-ministers-is-lying-on-disaster-relief-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शांता कुमार बोले- आपदा राहत पर मौजूदा या पूर्व मुख्यमंत्री में से एक तो झूठ बोल रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शांता कुमार बोले- आपदा राहत पर मौजूदा या पूर्व मुख्यमंत्री में से एक तो झूठ बोल रहा
Fri, 20 Oct 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Oct 2023 07:41 PM IST
सार
केंद्र से आपदा राहत को लेकर सरकार और भाजपा के बीच चल रहे शीतयुद्ध पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में केंद्र से आपदा राहत को लेकर सरकार और भाजपा के बीच चल रहे शीतयुद्ध पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता क्या है, यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री सखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दोनों को प्रदेश की जनता को बताना होगा कि केंद्र सरकार से आपदा राहत का पैसा आया है या नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि केंद्र से आपदा के लिए किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली है।
विज्ञापन
राहत पैकेज का कोई भी पैसा नहीं आया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश को आपदा सहायता देने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के यह विरोधाभासी बयान भी प्रदेशहित में राजनीतिक आपदा से कम नहीं हैं। इन दोनों की बातें सच नहीं हो सकतीं। दोनों में से कोई न कोई झूठ बोल रहा है। शांता ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश को मिलने वाली सामान्य धनराशि आई होगी उसी को भाजपा आपदा सहायता कह रही है। सुक्खू सरकार उसे सामान्य अनुदान समझ रही है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री से प्रार्थना है कि प्रदेश की जनता के सामने वास्तविक स्थिति बताने की कृपा करें।
विज्ञापन