फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta kumar in dharamsala rally

प्रदेश को किसने दिलाई पानी, बिजली रॉयल्टी: शांता

Fri, 25 Apr 2014 10:37 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
बयूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 25 Apr 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
shanta kumar in dharamsala rally

जिला मुख्यालय धर्मशाला के पास सिद्धबाड़ी के जोरावर स्टेडियम में आयोजित भाजपा की जनसभा में शांता कुमार ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के लहर है। जिसको कामयाब बनाना के लिए कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को पक्का करना होगा।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने वीरभद्र के वक्तव्य पर बोले हुए कहा कि वह अच्छे प्रशासक नहीं रहे है तो प्रदेश को जो पानी और बिजली की रॉयल्टी किसकी वजह से मिलती है। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में काम करना शुरू कर दे और सात मई तक काम करते रहे जिसके देश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज ने कहा कि शांता ने मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहते हुए देश तथा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक काम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पक्ष में मतदान करें सैनिक

shanta kumar in dharamsala rally

शांता कुमार ने कांगड़ा-चंबा जिला से सेना में कार्यरत सैनिकों से सात मई को होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को सैनिकों को प्रेषित किए पत्र में शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के सेवारत सैनिक भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखने वाले देश की सीमाओं के प्रहरी हैं।

आजादी के संघर्ष के देशभक्तों ने भारत को स्वतंत्र करवाया और उस स्वतंत्र भारत की सुरक्षा का दायित्व यह वीर जवान बखूवी निभा रहे हैं। हिमाचल के वीर सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं लेकिन, कुलषित राजनीति के कारण देश अपनी साख खो रहा है।

लिहाजा, उन्होंने इन सैनिकों से अपील की है कि सात मई को कमल पर चिन्ह लगा कर मोदी केनेतृत्व में एक स्थायी और स्वच्छ सरकार बन सकें जो देश की सेना को ओर मजबूत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed