हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 3207 पद, मंत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 272 पद और दंत चिकित्सकों के 52 पद भरे गए हैं ।
शीघ्र ही आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद, नर्सों के 1007 और पैरा मेडिकल स्टाफ के 2000 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा 12 स्थानों पर आरंभ की गई है।
कायाकल्प संस्थान पालमपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर छह दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने किया। इस दौरान सांसद शांता कुमार भी मौजूद रहे।
एक घंटे तक किया योग
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने लोेगों के साथ करीब एक घंटे तक योग किया। स्वास्थ्य मंत्री परमार कहा कि विश्व में उपचार के लिए विभिन्न प्रणालियां प्रचलित हैं।
लेकिन, योग की सार्थकता को पूरे विश्व में विशेष पहचान मिली और पूरी दुनिया ने योग को अपनाया है। योग विश्व को भारत की सबसे बड़ी देन है। लोगों के स्वस्थ जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को योग के जरिये फिटनेस का संदेश दे रहे हैं।
सांसद शांता कुमार ने कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। शिविर में संतोष शैलजा, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, एसडीएम पंकज शर्मा, डीएसपी विकास धीमान और डॉ. आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।