फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta celebrated 86th birthday, said - Astrologer had told my age of 72 years

शांता ने मनाया 86वां जन्मदिन, बोले- ज्योतिषी ने 72 साल बताई थी मेरी उम्र

Fri, 13 Sep 2019 10:41 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Shanta celebrated 86th birthday, said - Astrologer had told my age of 72 years

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपना 86वां जन्मदिन मनाया। शांता ने कहा कि पालमपुर के एक ज्योतिषी ने उन्हें बताया था कि उनकी उम्र 72 साल से ऊपर नहीं होगी। उन्होंने अपने परिवार को यह बात नहीं बताई थी।

विज्ञापन


गुरुवार  को पालमपुर स्थित अपने निवास पर लोगों के साथ अपना 86वां जन्मदिवस मनाने वाले शांता कुमार ने यह बात अमर उजाला से साझा की। बकौल, शांता उन्होंने 1963 में वकालत शुरू की थी। एक दिन वह पालमपुर में गढ़वाल के मशहूर हो चुके ज्योतिषी के पास कुछ मित्रों के साथ गए थे।
विज्ञापन


हालांकि, वह इन चीजों से दूर अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं। ज्योतिषी ने उनके हाथों की लकीरें देखी तो ज्योतिषी ने पहले उन्हें कहा था कि आपका दिल तो दरिया है, पर इसमें पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर हाथ उल्टा सीधा कर देखा तो कहा कि उनकी उम्र (शांता) केवल 72 साल है। तब वह ज्योतिषी की बात सुनकर खुश हुए थे कि अभी नौ साल उम्र बाकी है, जबकि 72वां साल लगते ही वह थोड़ा खामोश रहे थे।

परिवार से उन्होंने कुछ नहीं बताया था, जबकि 75 साल शुरू होते ही यह बात पत्नी से बताई थी। लिहाजा, ज्योतिषी की कही हुई बात वह अपने जन्मदिन पर जरूर याद करते हैं।

शांता को जेपी नड्डा, जयराम व धूमल ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत कई नेताओं ने फोन पर शांता को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद किशन कपूर, विधायक रवि धीमान, अर्जुन ठाकुर, केसीसी बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी शर्मिला परमार, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, रमेश भाऊ, गायत्री कपूर ने उन्हें घर पर बधाई दी। 

सुलह महिला मोर्चा ने लोगों को करवाया ब्रेकफास्ट

सुलह भाजपा महिला मोर्चा ने शांता कुमार का जन्मदिवस अपने तरीके से मनाया। मोर्चा की सदस्य शर्मिला परमार की अगुवाई में वीरवार सुबह में अपने घरों से ब्रेकफास्ट लेकर पहुंच गई थीं। सभी महिलाओं ने अपने घर में अलग अलग चीजें बनाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed