{"_id":"5f1324dd8ebc3e637916ae15","slug":"shaktipeeth-security-will-be-on-the-lines-of-tirupati-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में तिरुपति की तर्ज पर होगी शक्तिपीठों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में तिरुपति की तर्ज पर होगी शक्तिपीठों की सुरक्षा
Sun, 19 Jul 2020 10:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
ज्वाला जी शक्तिपीठ
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की तर्ज पर होगी। कोरोना के खत्म होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में पांच पुलिस अफसरों की टीम आंध्र प्रदेश में इसका अध्ययन करने जाएगी। एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण प्रवास के दौरान यह टीम हर साल कई लाख भक्तों का प्रबंधन करने वाले इस देवस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेगी। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता व एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि डीजीपी संजय कुंडू ने इस संबंध में आंध्र प्रदेश के डीजीपी व तिरुपति के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में संपर्क भी कर लिया है।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि तिरुपति में बायोमीट्रिक स्कैनर के अलावा ऑनलाइन पंजीकरण और सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं। चूंकि हिमाचल के ज्वालाजी, चामुंडा देवी, बज्रेश्वरी देवी, चिंतपूर्णी और नैना देवी जैसी शक्तिपीठ व बड़े मंदिरों में भी हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा दलाईलामा, रिवाल्सर में बौद्ध मंदिर और खरदग मठ में भी हर साल देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में इन भारी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सही रखने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन