फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shagun chandel of kullu will participate in national judo championship at kerala.

बहादुर बेटी! अब नेशनल में दिखाएगी अपना कमाल

Sat, 16 Jan 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 16 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
shagun chandel of kullu will participate in national judo championship at kerala.

केरल में 25 से 29 जनवरी तक होने वाली राजीव गांधी खेल अभियान की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल्लू की शगुन चंदेल भी भाग लेंगी। अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट समिति भुंतर में प्रशिक्षण लेने वाली खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता से पूर्व शिमला में राज्य स्तरीय कोचिंग कैंप के लिए शगुन शनिवार को रवाना हो गई हैं। यहां से हिमाचल टीम के अन्य सदस्यों के साथ 23 जनवरी को केरल रवाना होंगी। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


राज्य जूडो संघ के उपप्रधान रणवीर ठाकुर, जिला महासचिव विपिन चंदेल ने बताया कि 15 वर्षीय शगुन का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर हुआ है। इसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्तर पर 18 स्वर्ण, एक सिल्वर और दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता के आधार पर एलएमएस स्कूल कलैहली की दसवीं में पढ़ने वाली इस खिलाड़ी का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed