फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SFI protested in Sanjauli college, there was a lot of ruckus and pushing and shoving

Shimla: संजौली कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, जमकर हंगामा, विद्यार्थियों से उलझे शिक्षक

Sat, 10 Aug 2024 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

संजौली कॉलेज में एसएफआई की ओर से शनिवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
SFI protested in Sanjauli college, there was a lot of ruckus and pushing and shoving
संजौली कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में छात्रावासों की फीस बढ़ाने के विरोध में एसएफआई ने शनिवार को फिर प्रदर्शन किया। सुबह 11:30 बजे एसएफआई ने कॉलेज परिसर में विरोध रैली निकाली और फिर कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्र-शिक्षक आपस में उलझ पड़े और धक्कामुक्की भी हुई। अगर पुलिस समय पर स्थिति न संभालती तो हाथापाई की नौबत आ सकती थी। बता दें, शुक्रवार को भी एसएफआई ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान शिक्षक और छात्रों में हाथापाई हुई थी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई और फीस वृद्धि वापस लेने के विरोध में शनिवार को फिर छात्र मैदान में उतरे।

विज्ञापन



कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रवेश और सचिव अंशुल ने धक्कामुक्की करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कॉलेज प्राचार्य से की। उनका आरोप है कि परिसर में आए एसएफआई के राज्य पदाधिकारियों के साथ भी उक्त शिक्षक ने फिर धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। आरोप है कि शिक्षक गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए कार्यकर्ताओं को धमकाने का काम कर रहे हैं। इकाई अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने गुपचुप तरीके से छात्रावासों की फीस में एक साथ पांच हजार की बढ़ोतरी की है। छात्रों पर पानी के बिल के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। परिसर में खोले गए कैफे में रेट निर्धारित न कर बाजार रेट में खाने का सामान बेचा जा रहा है। छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। एसएफआई छात्रों के विरोध में लिए गए फैसलों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed