{"_id":"6923098353c58ed0ca0f0384","slug":"sfi-members-elected-shimla-news-c-19-sml1002-636509-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवेक ठाकुर अध्यक्ष और पवन कुमार बने जिला सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवेक ठाकुर अध्यक्ष और पवन कुमार बने जिला सचिव
विज्ञापन
एसएफआई का 38वां जिला सम्मेलन कालीवाड़ी हॉल में संपन्न
सार्वजनिक शिक्षा पर हमलों के खिलाफ तेज़ होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) शिमला जिला समिति का 38वा दिवसीय जिला सम्मेलन कालीवाड़ी हॉल में नई जिला कमेटी के गठन के साथ संपन्न हुआ।
सम्मेलन में 35 सदस्यीय नई जिला कमेटी का चुनाव हुआ जिसमें विवेक ठाकुर को जिला अध्यक्ष और पवन कुमार को जिला सचिव चुना गया। इसके साथ ही पांच उपाध्यक्ष और पांच सह सचिव भी चुने गए। उपाध्यक्षों में अखिल मांटा, अदिति, रेणुका, राहुल विद्यार्थी शामिल हैं जबकि सह सचिव विवेक बिरसानाटा, पूजा, तिलक राज, कृतिका और अंशुल मिन्हास चुने गए। सम्मेलन में अंकित, प्रवेश, स्नेहा, कुशल राणा, सौरभ, वंशिका शर्मा सहित कई अन्य सदस्यों को भी जिला कमेटी में शामिल किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड सनी सेकटा ने किया।
सम्मेलन में स्कूल बंदी, कॉलेजों में पीटीए फंड के नाम पर की जा रही वसूली, बस सुविधा की कमी, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने में देरी और विश्वविद्यालयों में री-इवैल्युएशन तथा रिअपीयर फीस को लेकर छात्रों के शोषण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। एसएफआई ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदेश में सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि 535 स्कूलों को मर्ज करना और 818 स्कूलों को बंद करना छात्रों को शिक्षा से दूर धकेलने की प्रक्रिया का हिस्सा है।