फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI demands an inquiry into teacher recruitment.

Shimla News: एसएफआई ने की शिक्षक भर्ती की जांच की मांग

Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI demands an inquiry into teacher recruitment.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में वर्ष 2019 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में आ गई है। एसएफआई ने कुलसचिव ज्योति राणा के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। इसमें सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर हुई नियुक्तियों की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है। एसएफआई के प्रतिनिधिमंडल में विश्वविद्यालय इकाई सचिव मुकेश कुमार और उपाध्यक्ष आशीष चौहान शामिल थे। संगठन पिछले डेढ़ वर्ष से सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अनियमितताओं के आरोप लगा रहा है। विश्वविद्यालय ने कुछ मामलों में आंतरिक जांच शुरू की थी लेकिन अब तक कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं दी गई है। नए ज्ञापन में एसएफआई ने आरटीआई से मिले अभिलेखों के अध्ययन के बाद आठ और नियुक्तियों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने का दावा किया है। एसएफआई ने आठ नियुक्तियों में गंभीर अनियमितताएं बताई हैं। इनमें सहायक प्रोफेसर के पांच और एसोसिएट प्रोफेसर के तीन पद शामिल हैं। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों के ईडब्ल्यूएस और ओबीसी प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी हुए, फिर भी स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article