फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven youths were cheated of Rs 13.70 lakh in the name of sending them abroad, case filed against two people

Himachal News: विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस

Thu, 13 Jun 2024 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Seven youths were cheated of Rs 13.70 lakh in the name of sending them abroad, case filed against two people
ठगी का मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में डाकघर कुम्मी के गांव कठयाहल के दुनी चंद ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के गांव कन्डयाह के सरवन कुमार ने पंजाब के होशियारपुर के गांव भडयाल निवासी सोढ़ी राम से मिलकर उनसे और छह अन्य दोस्तों से विदेश भेजने के नाम पर दिसंबर 2023 में 13.70 लाख रुपये लिए और अब पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। दुनी चंद के अनुसार एक दिन सुंदरनगर निवासी सरवन कुमार से मुलाकात हुई और उसने ही विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च करने की बात कही।

विज्ञापन


इसके बाद सभी दोस्त तैयार हो गए और सरवन कुमार ने होशियारपुर से सोढ़ी राम को आगे की प्रकिया के लिए बुलाया। इस दौरान सोढ़ी राम ने पासपोर्ट बनाने के लिए पहले सभी दोस्तों से 20-20 हजार लिए और पासपोर्ट के मेडिकल के लिए जालंधर बुलाया। इस दौरान भी सभी से 3500 रुपये लिए गए। बाद में सभी से 2.70 लाख रुपये प्रति युवक मांगे गए। सभी ने यह धनराशि दे दी, लेकिन अब उक्त व्यक्ति पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। बल्ह पुलिस थाना ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed