फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven towers of Doordarshan will be closed in Himachal

हिमाचल में बंद होंगे दूरदर्शन के सात टावर, प्रसार भारती ने लिया फैसला

Mon, 27 Sep 2021 01:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 01:47 AM IST
सार

प्रदेश में दूरदर्शन के स्थलीय प्रसारण के लिए सात टॉवर लगाए गए हैं। इनमें एचपीटी के तीन टावर शिमला, कसौली और धर्मशाला में हैं। एलपीटी टावर बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली में हैं। चूंकि अब तकनीक बदल गई है। अब सेटेलाइट से डीटीएच के माध्यम से प्रसारण हो रहा है या फिर केबल नेटवर्क से प्रसारण हो रहा है।

विज्ञापन
Seven towers of Doordarshan will be closed in Himachal
दूरदर्शन शिमला(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन के सात टावर बंद किए जा रहे हैं। प्रसार भारती ने अब स्थलीय प्रसारण बंद करने का निर्णय लिया है। अब एंटीना पर दूरदर्शन का प्रसारण नहीं होगा। डीटीएच और केबल तकनीक आने के चलते यह निर्णय लिया गया है। 31 अक्तूबर 2021 से कुल्लू टावर के स्थलीय प्रसारण बंद हो जाएंगे। 31 मार्च, 2022 तक सभी टावरों को बंद कर दिए जाएगा। दूरदर्शन शिमला के केंद्र निदेशक विकास भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में दूरदर्शन के स्थलीय प्रसारण के लिए सात टॉवर लगाए गए हैं। इनमें एचपीटी के तीन टावर शिमला, कसौली और धर्मशाला में हैं। एलपीटी टावर बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली में हैं। चूंकि अब तकनीक बदल गई है। अब सेटेलाइट से डीटीएच के माध्यम से प्रसारण हो रहा है या फिर केबल नेटवर्क से प्रसारण हो रहा है, इसलिए इन टावरों को बंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन


तकनीकी कर्मचारियों पर भी आया संकट 
स्थलीय प्रसारण बंद करने से दूरदर्शन के तकनीकी कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर तबादले की गाज गिर सकती है। इन्हें हिमाचल प्रदेश से बाहर भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसलिए कर्मचारी टावर बंद करने का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed