ऊना: बिना मास्क घूम रहे लोगों के किए कोरोना टेस्ट, सात पॉजिटिव
चिंतपूर्णी बस स्टैंड में बिना मास्क घूम रहे लोगों के मौके पर ही कोरोना टेस्ट किए गए। 55 लोगों के टेस्ट करने के बाद मौके पर ही उनकी रिपोर्ट भी दे दी गई। डॉ. नवतेज ने बताया कि डीसी के आदेशों के बाद सार्वजनिक स्थलों, बाजारों व मंदिर के नजदीक यह अभियान चलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी बस स्टैंड में बिना मास्क घूम रहे लोगों के मौके पर ही कोरोना टेस्ट किए गए। 55 लोगों के टेस्ट करने के बाद मौके पर ही उनकी रिपोर्ट भी दे दी गई। इनमें सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें चार श्रद्धालु और तीन स्थानीय लोग हैं। यह अभियान सिविल अस्पताल के डॉ. नवतेज सिंह और पुलिस चौकी डाडासीबा के इंचार्ज राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। डॉ. नवतेज ने बताया कि डीसी के आदेशों के बाद सार्वजनिक स्थलों, बाजारों व मंदिर के नजदीक यह अभियान चलाया गया। कहा कि सभी संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट होने के लिए कहा है। उधर, डाडासीबा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने कहा कि लोग लापरवाह बने हुए हैं। कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जो लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, उनका कोरोना टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है।
विदेशों से आए चार लोग संक्रमित
बीबीएन में बाहरी देशों से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके सैंपल जिनोम स्टडी के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कोरोना संक्रमित आए लोगों के परिजनों के आरटीपीसीआर टेस्ट होंगे। इन लोगों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों को भी टेस्ट किए जाएंगे। बीबीएन में 20 नवंबर से 13 जनवरी तक बाहरी देशों से 90 लोग आए हैं। इन 90 लोगों के सभी के कोरोना टेस्ट हुए हैं। इसमें चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।