{"_id":"615de3758ebc3ea78043b2e1","slug":"seven-new-scurb-tyfeus-case-in-shimla-shimla-news-sml386364495","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी की स्क्रब टायफस के 7 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी की स्क्रब टायफस के 7 नए केस
विज्ञापन
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला, सोलन और मंडी के रहने वाले हैं मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को ओपीडी में इलाज के लिए आए सात मरीज स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाए गए। हालांकि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। चिकित्सकों की निगरानी में इनका उपचार शुरू हो गया है।
आईजीएमसी में बुधवार को 2366 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 72 मरीज आपात स्थिति में इलाज करवाने आए लेकिन मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान अधिकांश मरीजों को बुखार की समस्या थी। ओपीडी में इस बीमारी के उपचार कर रहे चिकित्सकों ने मरीजों को इस दौरान स्क्रब टायफस टेस्ट करवाने की सलाह दी। दोपहर बाद आई टेस्ट रिपोर्ट में करीब सात मरीज पॉजिटिव आए। इनमें शिमला, सोलन और मंडी के मरीजों की संख्या अधिक थी। अस्पताल में अब तक स्क्रब टायफस के तीन सौ से अधिक मामले आ चुके हैं।