{"_id":"623df75561d6e426f007de65","slug":"seven-lakh-fraud-with-staff-nurse-fir-against-husband-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: स्टाफ नर्स से सात लाख की धोखाधड़ी, पति पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: स्टाफ नर्स से सात लाख की धोखाधड़ी, पति पर केस
Fri, 25 Mar 2022 10:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Mar 2022 10:42 PM IST
सार
शिमला में एक महिला से ठगी के मामले में उसके पति के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। महिला से करीब सात लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आईजीएमसी में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही है और नालागढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी(सांकेतिक)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला से ठगी के मामले में उसके पति के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। महिला से करीब सात लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आईजीएमसी में बतौर स्टाफ नर्स सेवाएं दे रही है और नालागढ़ की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने बैंकों से ऋण लिया था।
विज्ञापन
इस बीच उसके पति ने उसकी सहमति के बिना एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक से करीब सात लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि फर्जी हस्ताक्षर कर बैंकों से पैसों की निकासी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक से रिकॉर्ड मांगा है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिए।
विज्ञापन