Kangra News: हरिपुर गुलेर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू
जकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय वार्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय वार्षिक शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना व एनएसएस गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा ने अपने संबोधन में एनएसएस के इतिहास, लक्ष्य गीत सहित कई कार्यों की जानकारी दी। इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवक अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए शामिल हो चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान को बेहतरीन मौका बताते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान स्वयंसेवियों से किया।
मुख्यअतिथि प्राचार्य डॉ. अश्विनी पाराशर ने कहा कि समुदाय की सेवा के साथ ही व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण होता है। निस्वार्थ एवं निष्काम समुदाय सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। कार्य करने में आनंद की अनुभूति होनी चाहिए। व्यक्तित्व विकास के बिना जीवन में सफलता मुश्किल है। जीवन में कार्य करने की आदत होनी चाहिए। सभी लोग अपने घर से शुरू करें, गांव से होते हुए देश सेवा तक लेकर जाएं। विषम परिस्थितियों में कार्य करने के लिए अपने आप को सशक्त बनाएं। उन्होंने जिम्मेवार नागरिक के नैतिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण के किसी भी रूप में योगदान देने की बात कही। उद्घाटन सत्र के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संतोष और जयपाल आदि उपस्थित रहे।