फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Session on ancient wisdom organised at St Beads

Shimla News: सेंट बीड्स में प्राचीन ज्ञान पर सत्र का आयोजन

Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Session on ancient wisdom organised at St Beads
शिमला। सेंट बीड्स कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने मंगलवार को कॉलेज में भारत में ध्यान : आधुनिक मन के लिए प्राचीन ज्ञान विषय पर जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरुण आजाद ने ध्यान को भारत की प्राचीन संस्कृति की देन बताया। उन्होंने कहा कि आज भी आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शांति और स्पष्टता के साथ ही हास्य ध्यान और सुनने तथा मन की एकाग्रता के लिए अभ्यास करवाया। ध्यान लगाने की कला को सीखने से मन की एकाग्रता और हर कार्य को सफलता के साथ पूरा करने का बल मिलता है। ब्यूरो
विज्ञापन



संघर्ष से उपजी सांस्कृतिक विरासत : हरनोट
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत पर आयोजित व्याख्यान शृंखला के दूसरे दिन कथाकार एसआर हरनोट ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने उनका स्वागत किया। कथाकार एसआर हरनोट ने संघर्ष से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत उपजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और संस्कृति का पाठ पढ़ाया। व्याख्यान सत्र का संचालन सहायक आचार्य दिनेश शर्मा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article