फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Services of 30 district coordinators, JOA IT, surveyors terminated in hpseb

Himachal: कौशल विकास निगम में 30 जिला समन्वयकों, जेओए आईटी, सर्वेयर की सेवाएं खत्म

Sat, 16 Nov 2024 09:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 09:52 AM IST
सार

निगम प्रबंधन ने 30 जिला समन्वयकों, जेओए आईटी और फील्ड सर्वेयर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनमें से कुछ दो तो कुछ तीन साल से सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन
Services of 30 district coordinators, JOA IT, surveyors terminated in hpseb
कौशल विकास निगम - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्य बिजली बोर्ड में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत 80 चालकों की छुट्टी करने के बाद अब कौशल विकास निगम ने भी 30 कर्मियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। निगम प्रबंधन ने 30 जिला समन्वयकों, जेओए आईटी और फील्ड सर्वेयर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनमें से कुछ दो तो कुछ तीन साल से सेवाएं दे रहे थे। आउटसोर्स पर नियुक्त इन कर्मचारियों की 30 नवंबर के बाद सेवाएं नहीं लेने का फैसला लेने के संदर्भ में पत्र जारी हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: पूर्व सीपीएस की कोठियों और दफ्तरों के अब कई तलबगार, सचिवालय में जुगत भिड़ा रहे
विज्ञापन


नाइलेट कंपनी के माध्यम से निगम में आउटसोर्स आधार पर इनकी नियुक्तियां की गईं थीं। प्रधान सचिव वित्त की अध्यक्षता में 29 जुलाई और 5 अक्तूबर को हुई कौशल विकास निगम की सर्विस कमेटी की बैठक में इन कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया गया था।  अब निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से नाइलेट के निदेशक और राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र जारी कर 30 नवंबर के बाद इनकी सेवाएं नहीं लेने के बारे में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास निगम ने 12 जिला समन्वयकों, 12 जेओए आईटी और छह फील्ड सर्वेयरों की सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया है। कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक गंधर्व राठौर ने बताया कि एशियन डेवलेपमेंट बैंक (एडीबी) के एक प्रोजेक्ट के लिए इन कर्मियों को नियुक्त किया गया है। अब प्रोजेक्ट समाप्त होने वाला है। ऐसे में अब इनकी सेवाएं नहीं लेने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed