{"_id":"5c7173efbdec22272037495e","slug":"service-of-daily-basis-workers-in-himachal-will-be-regularised","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पांच साल पूरा करने वाले हजारों दिहाड़ीदार होंगे नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पांच साल पूरा करने वाले हजारों दिहाड़ीदार होंगे नियमित
Sun, 24 Feb 2019 11:12 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 31 मार्च और 30 सितंबर को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले दिहाड़ीदार अथवा आकस्मिक कामगार नियमित होेंगे। माना जा रहा है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की संभावना को देखते हुए सरकार ने इसकी अधिसूचना समय से पूर्व जारी कर दी है, जबकि नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होगी।
विज्ञापन
यह लाभ उन दिहाड़ीदारों को मिलेगा, जिन्होंने लगातार सेवा के पांच साल पूरे कर दिए हैं।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अनिवार्य होगा कि एक कैलेंडर वर्ष में सेवाकाल के 240 दिन पूरे हों। यह भी साफ है कि दिहाड़ीदारों की नियमितीकरण की इस प्रक्रिया में कोई भी नया पद सृजित नहीं किया जाएगा। यह नियमितीकरण विभागों के पास बजट की उपलब्धता के अनुसार होगा। ऐसे दिहाड़ीदारों को भी राहत दी जाएगी, जिन्हें रोजगार केंद्रों की संस्तुति के बगैर ही नियमित किया गया है।
विज्ञापन