फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior Resident Doctor Policy will be changed in Himachal

हिमाचल में बदलेगी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी, होगा ये फायदा

Sat, 01 Jun 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Jun 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Senior Resident Doctor Policy will be changed in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल सरकार सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर (एसआर) पॉलिसी बदलने की तैयारी में है। पीजी के बाद रेजीडेंट डॉक्टरों को अब एक साल ही फील्ड में सेवाएं देनी होंगी। वर्तमान में दो साल फील्ड में सेवाएं देनी होती थी, उसके बाद ही यह डॉक्टर सीनियर रेजीडेंट की योग्यता रख पाते थे।

विज्ञापन


अब इसे एक साल किया जा रहा है। पॉलिसी में शर्त है कि जरूरत पड़ने पर ही डॉक्टरों को फील्ड से वापस मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने के लिए बुलाया जा सकेगा। फील्ड के स्टाफ में भी कमी न हो, इसलिए विकल्प के बाद ही सरकार निर्णय लेगी। 
विज्ञापन



    

डॉक्टर बनने के लिए ये होंगे नियम

Senior Resident Doctor Policy will be changed in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर बनने के लिए भी विभागों के लिए एक जैसे नियम होंगे। ऐसा नहीं है कि अगर किसी विभाग में सीट खाली है तो उस सीट को भरने के लिए डॉक्टर को वरीयता दी जाए।

सरकार ने पॉलिसी में बदलाव का खाका तैयार कर दिया है। अफसरों के साथ विभाग ने इस मामले पर मंथन किया है। अब इसे मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।

इसके साथ ही बैठक में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रिक्त पद भरने के लिए भी मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को सीनियर डॉक्टर रेजीडेंट पॉलिसी बदलने का मामला कैबिनेट में लाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed