{"_id":"5752ce794f1c1b012f108ae9","slug":"senior-citizen-meets-dc-shimla-rohan-chand-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी से मिले वरिष्ठ नागरिक, बोले-रोज मिले पानी, ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी से मिले वरिष्ठ नागरिक, बोले-रोज मिले पानी, ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Jun 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर से मुलाकात करते शहर के वरिष्ठ नागरिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वरिष्ठ नागरिकों और बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर से मुलाकात कर शहर की जनता की समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई। इनमें प्रमुख रूप से पानी की रोजाना सप्लाई के अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक सुभाष वर्मा, आरएल शर्मा, नारायण दास, जीवन ठाकुर, कर्मचंद, पीपी खत्री, गुलाब ठाकुर, बलवान कश्यप, मोहन ठाकुर और नरेश कुमार आदि ने उपायुक्त को लोगों से जुड़ीं 40 समस्याओं को सुलझाने का मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
यह पहला मौका है कि वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष अपनी और पूरे शहर की जनता की आम समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है। सुभाष वर्मा ने कहा कि ये वो समस्याएं हैं जिससे हर रोज न केवल वरिष्ठ नागरिक बल्कि आम शहरी दो चार होता है। उपायुक्त ने समस्याओं को सुना और इनका समाधान करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
इनकी प्रमुख मांगों में पानी की सप्लाई के मुताबिक बिल अदायगी की व्यवस्था करना, दसवें वित्तायोग के तहत बिछी पाइपलाइन की कनेक्टिविटी करने, हर वार्ड में पानी स्टोरेज की व्यवस्था करने, हर जल स्रोत पर चैक डेम निर्माण करने, वरिष्ठ नागरिकों के बैठने को पार्क निर्माण व बैंच जगह-जगह लगाने, शहर में अतिरिक्त शौचालयों का निर्माण करने, शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने, कमला नेहरू अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने, सराय भवन निर्माण करने, नगर निगम की रिज पर स्थित लैब में
विज्ञापन
और टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाने, अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को अलग ओपीडी चलाने, स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर, जेबरा क्रासिंग बनाने, पेड़ों पर लटकी बिजली, केबल की तारों को अंडरग्राउंड करने, केबल आपॅरेटरों की मनमानी पर अंकुश लगाने, बंद किए चैनल चालू किए जाने, उपनगरों में पीपीपी मोड पर नालों के ऊपर पार्किंग निर्माण करवाने, तहबाजारियों के बट्टों की मापतोल विभाग
द्वारा चेकिंग करवाने, आवारा कुत्तों के लिए डॉग हट बनाने, लोकल बसों की ओवरलोडिंग बंद करने, शहर भर में सुझाव बॉक्स लगाने के साथ ही शहर में अतिरिक्त बैंक्वेट हॉल निर्माण करवाने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा शहर में और रूटों पर टैक्सी चलाने,
शहर भर के करीब 16000 पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नगर निगम परिसर में एक अलग कमरा अलॉट किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने सेंट एडवर्ड स्कूल के समीप चल रहे शराब ठेके को बंद किए जाने, नवबहार सिमिट्री क्षेत्र में युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी पर रोक लगाए जाने और शहर में हो रही अवैध डंपिंग को बंद किए जाने की मांग की।