फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior Advocate Ankush Das Sood became the President of Himachal High Court Bar Association

HP High Court Bar Association: हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद

Fri, 30 Sep 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 09:48 PM IST
सार

प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद को चुना गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष तरुण शर्मा और सचिव पद के लिए अभिलाषा कौंडल ने चुनाव जीता। 

विज्ञापन
Senior Advocate Ankush Das Sood became the President of Himachal High Court Bar Association
अध्यक्ष अंकुश दास सूद व उपाध्यक्ष तरुण शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद को चुना गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में उपाध्यक्ष तरुण शर्मा और सचिव पद के लिए अभिलाषा कौंडल ने चुनाव जीता।  जागरूक मतदाता का उदाहरण देते हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने वार्षिक चुनाव में 1,224 में से 1015 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद, उपाध्यक्ष पद के लिए तरुण शर्मा और सचिव पद के लिए अभिलाषा कौंडल को चुना गया।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुश दास सूद ने 681 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार ठाकुर को 352 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए तरुण शर्मा ने 584 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी धीरज वशिष्ठ को हराया। धीरज वशिष्ठ को 421 मत मिले। सचिव पद के लिए अभिलाषा कौंडल और अभिनव पुरोहित के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अभिलाषा कौंडल ने 519 वोट  लेकर अपने प्रतिद्वंदी अभिनव पुरोहित को 28 मतों से  हराया।  एसोसिएशन के चुनाव अधिवक्ता अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव करवाने के लिए अधिवक्ता राजेश मंढोतरा, मेहर चंद ठाकुर, मलय कौशल, अमित बाली, वरुण चौहान, मानसिंह, प्रशांत शर्मा, अविनाश जरयाल और सुमित शर्मा ने भूमिका निभाई । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed