फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seminar on dharmantran and border issue at dharamshala.

धर्मांतरण, आतंकवाद पर क्या बोलेगी मोदी सरकार?

Tue, 24 Feb 2015 12:02 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
seminar on dharmantran and border issue at dharamshala.

हिमालय परिवार सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श को पहली बार हिमाचल में राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन कर रहा है। अधिवेशन 23 मार्च को धर्मशाला में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, सांस्कृतिक राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री हर्षवर्धन सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना है।

विज्ञापन


हिमालय परिवार ने करीब आधा दर्जन केंद्रीय मंत्रियों को न्योता भेजा है। इस दौरान पर्यावरण, आतंकवाद, धर्मांतरण, खनिजों का दोहन, हिमालय लोक सांस्कृतिक समस्याओं, भोटी भाषा को संविधान में मान्यता देने, ट्रांस हिमालय फोर्म की स्थापना और जनजातीय और सांस्कृतिक विकास को चलाई जा रही योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

seminar on dharmantran and border issue at dharamshala.

इसके अलावा प्रदेश विश्वविद्यालय में बुद्धिज्म अध्ययन का क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में सेंटर खोलने या उसे धर्मशाला शिफ्ट करने पर भी चर्चा की जाएगी। हिमालय परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषि वालिया ने केंद्रीय मंत्रियों सहित कई अन्य बड़े नेताओं को अधिवेशन में निमंत्रण पत्र भेजने की पुष्टि की है।

कहा कि हिमालय परिवार हिमालयी देशों की लोक संस्कृति पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा सामाजिक मुद्दों पर चिंतन कर इसकी समस्याओं का हल निकालने का कार्य भी किया जा रहा है।

अधिवेशन में हिमालय परिवार के राष्ट्रीय प्रेरणादायक इंद्रेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी बुलावा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed