{"_id":"6005a4b08ebc3e309710823f","slug":"selection-of-additional-land-for-baddi-heliport-runway-of-shimla-airport-will-increase-by-300-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी हेलीपोर्ट के लिए अतिरिक्त भूमि का चयन, शिमला एयरपोर्ट का रनवे 300 मीटर बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी हेलीपोर्ट के लिए अतिरिक्त भूमि का चयन, शिमला एयरपोर्ट का रनवे 300 मीटर बढ़ेगा
Mon, 18 Jan 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Jan 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने हेलीपोर्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कंगनीधार, कुल्लू के सासे, सोलन के बद्दी, जिला शिमला के रामपुर और शिमला में हेलीपोर्ट निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इससे लोगों को इनका शीघ्र लाभ मिल सकेगा और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में आरसीएस उड़ान-दो के तहत हेलीपोर्ट के निर्माण से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार ने कंगनीधार, बद्दी और रामपुर हेलीपोर्ट के निर्माण का कार्य निष्पादन एजेंसी को सौंप दिया है, जबकि शिमला और सासे हेलीपोर्ट का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। बद्दी हेलीपोर्ट के लिए अतिरिक्त फैटो और एप्रॉन तथा बड़े यात्री टर्मिनल भवन के लिए अतिरिक्त भूमि का चयन कर लिया गया है। प्रदेश सरकार कंगनीधार में तीन नए फैटो बनाना चाहती है। फैटो का प्रयोग हेलीकॉप्टर की पार्किंग और अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के दौरान उनके प्रोटोकोल के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला हेलीपोर्ट का कार्य पूर्ण होने वाला है। यहां ट्राई लैंडिंग कर ली गई है। शिमला, कांगड़ा और कुल्लू स्थित हवाई अड्डों का विस्तार किया जा रहा है। शिमला रनवे को 300 मीटर बढ़ाया जाएगा, जिससे यहां बड़े हवाई जहाज उतर सकें। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के ओएलएस अध्ययन में पाया गया है कि मंडी जिला के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे का निर्माण व्यावहारिक है। सीएम ने सभी हेलीपोर्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए पवन हंस लिमिटेड से अपनी एक तकनीकी टीम शिमला भेजने का आग्रह किया। उन्होंने पवन हंस लिमिटेड से उड़ान-2 के तहत शामिल हेलीपोर्ट के लिए एक परिचालन और प्रबंधन योजना प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने उड़ान-1 के तहत दिल्ली-शिमला-दिल्ली रूट पर एलायंस की हवाई सेवाएं बहाल करने और इन्हें नियमित रूप से संचालित करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन