फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sejal first in postage stamp design competition

Shimla News: डाक टिकट डिजाइन स्पर्धा में सेजल प्रथम

Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sejal first in postage stamp design competition
शिमला। भारतीय डाक विभाग की ओर से फिलेटली दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ईसीआई शेलेट डे स्कूल में आयोजित डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की सेजल बिजटा ने पहला, अनीशा ने दूसरा और छठी कक्षा के हर्षित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। पोर्टमोर स्कूल में आयोजित विशेष जागरूकता सत्र के दौरान फिलेटली प्रेसिडेंट डॉ. ऋतु कालरा ने अपने व्यक्तिगत डाक टिकट संग्रह के माध्यम से विद्यार्थियों को शिमला के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया। कार्यक्रम में डाक विभाग के फिलेटली प्रभारी गौरव ठाकुर और जनसंपर्क अधिकारी सुंका राम ने विद्यार्थियों को फिलेटली, डाक टिकटों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व तथा ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article