फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sehwag, youvraj and gambhir will play in himachal.

वर्ल्डकप से पहले यहां दम दिखाएंगे ये स्टार

Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
sehwag, youvraj and gambhir will play in himachal.

प्रदेश के क्रिकेट स्टेडियमों में भारत के स्टार क्रिकेटर जल्द ही बल्ला भांजते नजर आएंगे। धर्मशाला, नादौन और बिलासपुर में छह नवंबर से नॉर्थ जोन के रणजी मैच खेले जाएंगे। इसकी तारीख फाइनल हो गई है।

विज्ञापन


यहां आने वाले क्रिकेट सितारों के नाम भी तय हो गए हैं। दिल्ली से खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, पंजाब से युवराज सिंह, हरभजन, राहुल शर्मा, हरियाणा के अमित मिश्रा, मोहित शर्मा, जम्मू के परवेज आदि नामी क्रिकेटरों का यहां आने का कार्यक्रम लगभग तय है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य कई क्रिकेटर भी यहां पहुंचेंगे। बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।

6 नवंबर से शुरू होंगे मुकाबले

sehwag, youvraj and gambhir will play in himachal.

उन्होंने कहा कि छह नवंबर से रणजी मैच होंगे। तीनों मैदानों में तीन-तीन मैच खेले जाएंगे। बिलासपुर में छह नवंबर से रणजी मैच होंगे। यहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सर्विसिज और हिमाचल की टीमें खेलेंगी।

प्रदेश के पारस डोगरा, ऋषि धवन, विक्रमजीत भी खेलने आएंगे। मैदान को तैयार किया जा रहा है। प्रेक्टिस एरिया भी बनाया गया है। एक नई विकेट तैयार की गई है।

नेशनल सिलेक्टर विक्रम राठौर खासतौर पर मैच देखने आ रहे हैं। मैच देखने के लिए स्कूल, कॉलेज और आईटीआई को निमंत्रण दिए गए हैं। हर मैच में पांच से दस हजार दर्शकों के जुटने की संभावना है।

14 को ‌होगा हिमाचल का मैच

sehwag, youvraj and gambhir will play in himachal.

मैच के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस और जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। उनके साथ कैब के अन्य पदाधिकारी उमेश गौतम, राजकुमार चंदेल, सोनल शर्मा, तुषार डोगरा, एपी दास, अतुलपाल दास और कर्ण आदि मौजूद रहे।

छह नवंबर को पहला मैच
लुहणू स्थित क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच छह नवंबर को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। आठ को सर्विसिज और जम्मू-कश्मीर, दस को हरियाणा और सर्विसिज, 12 को पंजाब और सर्विसिज, 14 को हिमाचल और हरियाणा के बीच वन डे मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed