फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seheb society workers postpond their strike in shimla city.

अच्छी खबर: आज से काम पर लौट आएंगे सफाई कर्मचारी

Tue, 29 Sep 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Sep 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
seheb society workers postpond their strike in shimla city.

एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दस दिन के लिए टल गई है। मंगलवार से सफाई कर्मी काम पर लौट आएंगे। सोमवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. सोनम नेगी ने हड़ताली कर्मियों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करवाई और दस दिन के भीतर एजीएम की बैठक करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


हड़ताली कर्मी दस दिन तक हड़ताल टालने पर तो तैयार हो गए हैं लेकिन मांगें पूरी न होने की स्थिति में 11वें दिन फिर हड़ताल पर बैठने का ऐलान कर दिया है। नगर निगम की कृष्णानगर वार्ड से पार्षद रजनी सिंह की मौजूदगी में नगर निगम और हड़ताली कर्मियों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन


दस दिन के भीतर होगी एजीएम : डा. सोनम
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सोनम नेगी का कहना है कि दस दिन के भीतर एजीएम का आयोजन कर सैहब सोसाइटी गवर्निंग बाड़ी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की जाएगी। कल से हड़ताली कर्मी काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो फिर 11वें दिन करेंगे हड़ताल : कर्ण

नगर निगम ने दस दिन के भीतर एजीएम बुला कर सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। बैठक की प्रोसिडिंग हमें उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया गया है। दस दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो 11वें दिन फिर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोसायटी ने आश्वासन के बाद ही हड़ताल स्थगित की है। अगर इसमें किसी तरह का धोखा किया तो फिर उग्र संघर्ष किया जाएगा। - कर्ण कौशल, प्रवक्ता सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed