फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seheb society protest at shimla.

कूड़ा उठाने से रोका तो अब दर्ज होगी एफआईआर

Sat, 23 May 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 May 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
seheb society protest at shimla.

सैहब सोसायटी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को सब्जी मंडी ग्राउंड में धरना दिया। ग्राउंड में पंडाल लगाकर बैठे हड़ताली कर्मियों ने एमसी प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ के प्रधान रंगीलाराम ने कहा कि सैहब सोसाइटी के सभी श्रेणी के कर्मियों के साथ अन्याय हो रहा है। पांच साल से सैकड़ों कर्मी सैहब सोसाइटी में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए सोसाइटी को नगर निगम में मर्ज करने का आश्वासन दिया गया था। मुख्यमंत्री, शहरी विकास विभाग मंत्री और नगर निगम से भी इस मामले को उठाया था लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया है।

विज्ञापन


ये है निगम का दावा
सैहब सोसायटी कर्मचारी संघ की हड़ताल के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। निगम प्रशासन का दावा है शनिवार को सैहब सोसायटी के कई वर्कर काम पर लौटेंगे। प्रशासन ने कहा कि अगर किसी कर्मी को कूड़ा उठाने या अन्य काम करने से किसी ने रोका तो उसके खिलाफ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने शुक्रवार को सैहब सोसायटी के 60 सुपरवाइजरों और वर्करों का हड़ताल में शामिल नहीं होने का दावा किया है। सहायक आयुक्त प्रशांत सरकेक ने बताया है कि नगर निगम के सुपरवाइजरों ने शुक्रवार को निर्धारित स्थानों से समय पर कूड़ा उठाया है। निगम के ड्राइवरों ने कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों को चलाया। सहायक आयुक्त ने दावा किया है कि शनिवार को काफी हद तक हालात सामान्य हो जाएंगे।


सैहब सोसायटी के हड़ताली कर्मियों के खिलाफ निगम आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को दिन भर आयुक्त सचिवालय के चक्कर काटते रहे। दोपहर बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद आयुक्त ने तेवर कड़े कर लिए हैं। शाम होते-होते नगर निगम प्रशासन ने मीडिया को बयान जारी कर हड़ताली कर्मियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की मंशा साफ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed