फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Security tightened in the city for Holi and Friday prayers

Shimla News: होली, जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी

Thu, 13 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Security tightened in the city for Holi and Friday prayers
जबरदस्ती रंग लगाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस बरत रही विशेष एहतियात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। होली पर्व पर पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस विभाग के साथ ही सीआईडी भी इसको लेकर एहतियात बरत रही है। खासतौर पर रिज, मालरोड और संजौली को हुड़दंग के मद्देनजर संवेदनशील माना जा रहा है। इसको देखते हुए जबरदस्ती राहगीरों पर रंग लगाने वालों और हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए भी संजौली समेत शहर के सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस ने हिदायत दी हैै कि आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का काम न करें। इसके अलावा शहर में जगह-जगह सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। होली पर्व पर कई लोग नशे का सेवन करके हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इससे माहौल खराब होने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए पुलिस ऐसे लोगों पर नियमित रूप से निगरानी रखेगी। इससे पहले भी होली पर्व पर शहर में युवाओं के बीच मारपीट और झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं। इसको देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन



ड्यूटी के दौरान न करें नशे का सेवन
होली पर्व को देखते हुए एचआरटीसी ने चालकों और परिचालकों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने के निर्देश दिए हैं। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधकों ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदार करना है। प्रबंधन ने साफ किया है कि अगर इस प्रकार की शिकायत आती है तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article