फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Security supervisor stuck over beas river for three hours

झूले का तार टूटा, ब्यास नदी पर तीन घंटे फंसा रहा सुपरवाइजर

Wed, 18 Jul 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Wed, 18 Jul 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
Security supervisor stuck over beas river for three hours

चूल्हा पावर प्रोजेक्ट के पास ब्यास नदी पर लगे झूले (घरूरू) का तार टूटने से सिक्योरिटी सुपरवाइजर विक्रम सिंह तीन घंटे नदी के बीचोंबीच फंसे रहे। उन्होंने लोगों और प्रोजेक्ट में कार्य में लगे कर्मचारियों से मदद मांगी।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी से खींचकर सुपरवाइजर को रेस्क्यू किया गया। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे पावर प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी सुपरवाइजर प्रोण स्योह स्थित क्वार्टर से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। वे ब्यास नदी पर लगे झूले की रस्सी टूटने से नदी के बीचोंबीच फंस गए।
विज्ञापन


उनकी आवाज सुनकर नदी के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई। सुपरवाइजर को बचाने की कोशिश शुरू हुई। प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के सहयोग, लोनिवि और पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से कड़ी मशक्कत से तीन घंटे बाद सुपरवाइजर विक्रम सिंह को निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झूले के लिए खरीदेंगे 500 मीटर तार : भाटिया

Security supervisor stuck over beas river for three hours

पावर प्रोजेक्ट ने लोनिवि के मेकेनिकल विंग को करीब 45 लाख रुपये इस झूले को बनाने और इसकी मरम्मत के लिए दिए हैं। झूले की देखरेख मेकेनिकल विंग ही करता है। यह मेकेनिकल विंग उपमंडल जोगिंद्रनगर के अधीन आता है।

जो लोग झूले को पार करते थे, उनसे 5 रुपये किराया लिया जाता था। उधर, मामले की छानबीन के लिए लडभड़ोल से चौकी प्रभारी हरनाम सिंह भी पहुंच गए थे। लोनिवि के मेकेनिकल विंग उपमंडल जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता रमेश चंद भाटिया ने कहा कि  कंपनी ही तारों को ज्वाइंट करती है।

विभाग प्रतिदिन इसे चैक करता है, लेकिन इसका पता नहीं चलता कि ज्वाइंट कहां किए गए हैं। इसे ठीक करने के लिए करीब 500 मीटर तार खरीदा जाएगा। उसके बाद इसे ठीक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed