फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Security at Chamiyana Hospital has been questioned; neither the leg was found nor the dog was caught.

Shimla News: चमियाना अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल, न टांग मिली न कुत्ता पकड़ा

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Security at Chamiyana Hospital has been questioned; neither the leg was found nor the dog was caught.
अस्पताल के वेस्ट रूम से मानव टांग उठाकर ले गया था कुत्ता, परिसर में नहीं लगी है अभी सुरक्षा दीवार
विज्ञापन

छह सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना से सर्जरी के बाद काटी गई टांग को बायोमेडिकल वेस्ट रूम से उठाकर लेकर गया कुत्ता बुधवार को भी अस्पताल परिसर में घूमता रहा। अभी तक न तो टांग बरामद हो पाई है न ही कुत्ता पकड़ गया है। इससे अस्पताल परिसर और बायोमेडिकल वेस्ट रूम के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं लेकिन अभी सुरक्षा दीवार नहीं लग पाई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं, इसलिए इसे पूरी तरह बंद नहीं कर सकते। सरकार ने अस्पताल तो खोल दिया लेकिन अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। ऐसे में परिसर में घूम रहे लावारिस कुत्ते कभी भी मरीजों को काट सकते हैं। छोटे बच्चे को उठाकर भी ले जा सकते हैं। लोगों ने कहा कि जिस कुत्ते ने मानव अंग खाया है वह अन्य लोगों पर भी अब हमला कर सकता है। ऐसे में उसे पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन


चमियाना अस्पताल से टांग को उठाकर ले गया कुत्ता घटना के दूसरे दिन बुधवार को परिसर में देखा गया लेकिन टांग का अभी तक कोई अवशेष उसको खोजने में लगे सफाई और सुरक्षा कर्मियों के हाथ नहीं लगा है। चारों ओर जंगल से घिरे अस्पताल परिसर में प्रवेश का कोई एक रास्ता नहीं है, चारों ओर से लावारिस कुत्ते कभी भी परिसर में घुस सकते हैं। बीते रोज हुई इस घटना के बाद यह जरूरी है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। कुत्तों की चमियाना क्षेत्र में बढ़ी तादाद से आने वाले समय में यह समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने 21 फरवरी की रात को ड्यूटी पर तैनात सभी छह सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। कटी हुई टांग को ढूंढने के लिए सफाई कर्मी और सुरक्षा कर्मी लगाए थे लेकिन अभी नहीं मिली। टांग उठाने वाला कुत्ता परिसर में ही था लेकिन टांग नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article