हमीरपुर: आसमान में गुजरती रोशनी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पुलिस, राज्य अपराध अन्वेषण एवं गुप्तचर विभाग और आईबी विभाग ने शनिवार को इस मामले की जांच के लिए जगह-जगह लोगों से पूछताछ की। लोगों ने इस बात को माना कि उन्होंने शुक्रवार को आसमान में ट्रेन की तरफ चलती हुई लाइटें देखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से शुक्रवार रात को आसमान पर रॉकेट के तरह चलती हुई लाइट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस, राज्य अपराध अन्वेषण एवं गुप्तचर विभाग और आईबी विभाग ने शनिवार को इस मामले की जांच के लिए जगह-जगह लोगों से पूछताछ की। लोगों ने इस बात को माना कि उन्होंने शुक्रवार को आसमान में ट्रेन की तरफ चलती हुई लाइटें देखी हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह क्या चीज थी। कुछ लोग इसे भारतीय सेना के युद्धाभ्यास से जोड़ कर देख रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि आसमान में रोशनी की कतार नजर आई, वह स्पेसएक्स के दर्जनों स्टारलिंक उपग्रह थे। इन उपग्रहों के माध्यम से एलन मस्क की कंपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट देगी। भारत ने फिलहाल इस कंपनी की सेवाओं पर रोक लगाई है।
लोग सीधे उपग्रह से हाई स्पीड इंटरनेट हासिल कर पाएंगे। अभी तक सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता नहीं लगा पाई हैं कि शुक्रवार रात को आसमान में यह लाइटें क्या थीं। कुछ विशेषज्ञ यहां तक कह रहे हैं कि अगर इस बात को हल्के में लिया तो निकट भविष्य में भारत को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि जिस तरह से विदेशी कंपनियों के उपग्रह हिमाचल और पंजाब से आसमान पर देखे जा रहे हैं, उससे वे सेटेलाइट के जरिये बिजली के बड़े प्रोजेक्ट्स के फोटो या सेना के ठिकानों की जानकारी भी जुटा सकते हैं। सरकार को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच करवानी चाहिए। फिलहाल, हमीरपुर पुलिस और प्रशासन की तरफ से शनिवार देर शाम तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।