फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Second trial of panoramic vistadome train on Kalka-Shimla heritage track successful

Vistadome Train: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का दूसरा ट्रायल सफल

Mon, 19 Aug 2024 11:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 11:08 PM IST
सार

कालका से शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सोमवार को हुए नए विस्ताडोम ट्रेन का ट्रायल सफल रहा। कालका से ट्रेन सुबह करीब 10:37 मिनट पर चली और करीब 14:25 मिनट पर शिमला पहुंची।

विज्ञापन
Second trial of panoramic vistadome train on Kalka-Shimla heritage track successful
कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का दूसरा ट्रायल सफल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर सोमवार को पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन का दूसरा सफल ट्रायल किया गया। रेलवे विभाग की संयुक्त टीमों की देखरेख में 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से यह ट्रायल किया गया। कालका से ट्रेन सुबह करीब 10:37 मिनट पर चली और करीब 14:25 मिनट पर शिमला पहुंची। इस दौरान शोघी में गाड़ी में लगाए गए सेंसरों की जांच भी की गई। इससे पहले ट्रेन का 22 घंटे प्रतिघंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल किया जा चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को ट्रायल सात कोच के साथ किया गया है। पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं इसकी रफ्तार अधिक होने के कारण अन्य ट्रेनों की 6:30 घंटे की जगह कम समय में यात्री कालका से शिमला पहुंच सकेंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों 28 घंटे की रफ्तार से भी ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद हेरिटेज ट्रैक पर देश-विदेश के सैलानियों को आधुनिक सुविधा से लैस पैनोरमिक विस्ताडोम ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पैनोरमिक विस्ताडोम एसी कोच है साउंड प्रूफ
पैनोरमिक विस्ताडोम एसी कोच में यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके एसी कोच साउंड प्रूफ हैं, जिससे बाहर का शोर यात्रियों को परेशान नहीं करेगा। पहली बार कोच में एयर ब्रेक दी गई है। पैनोरमिक विंडों में शीशे बड़े होने के साथ ही छत तक होते हैं, जिससे यात्री बाहर के नजारों का बेहतर तरीके से लुत्फ उठा सकेंगे। रेलवे अंबाला के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन का ट्रायल किया गया है। इसमें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रायल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed