महिला को बीस साल बाद चला पता, पति ने कर ली है दूसरी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में लगी महिला आयोग की अदालत में अजीबोगरीब मामले सामने आए। सोलन की एक विवाहिता को उसके पति ने शादी के छह माह बाद घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली है।
दूसरी पत्नी से एक बेटी और बेटी भी है। हैरानी की बात ये है कि पंचायत रजिस्टर में दोनों उसके बच्चे दर्शाए गए हैं। महिला 24 साल से अकेले मायके में रह रही है।
सूचना अधिकार के माध्यम से जुटाई गई जानकारी से 20 साल बाद पता चला कि पति ने दूसरा विवाह कर लिया है। साल 2014 में अलग राशन कार्ड बनाने की सोची।
नकल देखकर दंग रह गई महिला
ससुराल में पंचायत परिवार रजिस्टर नकल देखकर दंग रह गई। महिला ने बताया कि दूसरी पत्नी के बेटा और बेटी को उसके नाम से परिवार रजिस्टर में दर्ज किया गया है।
पंचायत अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो किसी ने जानकारी नहीं दी। महिला ने आयोग से इनसाफ की गुहार लगाई।
महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। आयोग की अगली सुनवाई में हाजिर होने के लिए दूसरे पक्ष को पुलिस के माध्यम से समन भेजा जाएगा।