फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seats remain vacant in three colleges of the capital.

Shimla News: राजधानी के तीन कॉलेजों में खाली रह गई हैं सीटें

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seats remain vacant in three colleges of the capital.
संजौली, आरकेएमवी और कोटशेरा में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के तीन प्रमुख सरकारी कॉलेजों में अगस्त खत्म होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। संजौली, आरकेएमवी और कोटशेरा कॉलेज में कई कोर्सों की सीटें अब भी खाली हैं।
संजौली कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश प्रक्रिया बंद होने की सूचना है। इसके बावजूद बीएससी जीवन विज्ञान प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की दो सीटें रिक्त दर्ज हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में भी रिक्त सीटों की जानकारी अलग-अलग सूचनाओं में दी गई है। आरकेएमवी में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटें भरने के लिए प्रवेश की अंतिम तारीख 29 अगस्त तक बढ़ाई है। कॉलेज ने इससे पहले भी तारीख बढ़ाई थी। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, सूक्ष्मजीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी समेत कई पाठ्यक्रम इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

कोटशेरा कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 29 अगस्त तक प्रवेश चल रहा है। बीसीए के अलग-अलग सेमेस्टर के लिए अलग समयसीमा तय है। तीनों कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया का लंबा खिंचना खाली सीटों की स्थिति सामने लाता है। अब 29 अगस्त के बाद कॉलेजवार और कोर्सवार नामांकन की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। खाली सीटों का अंतिम आंकड़ा ही बताएगा कि किन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की मांग सबसे कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article