{"_id":"68824aa0882831fa3c0e221c","slug":"search-operation-started-due-to-fear-of-leopard-in-kangnadhar-shimla-news-c-19-sml1001-573032-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कंगनाधार में तेंदुए की दहशत\nशुरू किया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कंगनाधार में तेंदुए की दहशत शुरू किया तलाशी अभियान
विज्ञापन
रात को बच्चों को बाहर न भेजने की हिदायत
लोगों को भी रात को टॉर्च जलाकर चलने की नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे कंगनाधार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। बुधवार रात को गांव के लोगों ने रास्ते में तेंदुआ देखा। हालांकि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की इसकी सूचना दी। वीरवार को वन विभाग और वन्य प्राणी विंग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर योगेश ने बताया कि तेंदुए को ढूंढा जा रहा है, वहीं इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस दौरान टीम के लोगों ने स्थानीय लोगों को रात के समय बच्चों को घर से बाहर न भेजने की हिदायत दी है। अन्य लोगों को भी टॉर्च लेकर ग्रुप में बाहर जाने के लिए कहा है। डीएफओ ग्रामीण डॉ. मनीश राम पाल ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई है, वहीं जरूरत पड़ती है तो पिंजरा लगा दिया जाएगा।