फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SDM Kalpa Swati Dogra says strict action against trekking agencies

किन्नौर: पहले सूचना न देने वाली ट्रैकिंग एजेंसियों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 25 Oct 2021 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)
बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Oct 2021 01:48 PM IST
सार

एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि उत्तराखंड से छितकुल और रोहड़ू से बुरन पास की तरफ आने वाले ट्रैकर की जानकारी पर्यटन विभाग को नहीं दी गई थी। दोनों ट्रैकिंग एजेंसियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
SDM Kalpa Swati Dogra says strict action against trekking agencies
बुरन पास में फंसे सभी ट्रैकर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर जिले में ट्रैकिंग पर बिना सूचना आने वाली एजेंसियों पर पर्यटन विभाग शिकंजा कसेगा। अक्तूबर में अब तक ट्रैकिंग पर निकले 10 लोग जान गंवा चुके हैं। इन्हें जिला प्रशासन, सेना और आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू किया है। हालांकि, लम्खागा और बुरन पास की ट्रैकिंग पर निकले लोगों की पर्यटन विभाग के पास कोई जानकारी नहीं थी। अब पर्यटन विभाग ने बिना सूचना दिए ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम खराब रहने की सूचना जारी की थी। जिला प्रशासन ने जिले के लोगों को सूचित भी किया था। ट्रैकिंग पर उत्तरकाशी के हर्षिल से छितकुल की ओर निकले 17 सदस्यीय दल में से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लापता हैं। शिमला जिले के रोहडू से सांगला की ओर निकले दल में भी तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


दोनों दलों की किन्नौर आने की सूचना पर्यटन विभाग के पास नहीं थी। कोरोना के बाद किन्नौर के पर्यटन से जुड़े लोगों और व्यवसासियों ने पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से राहत की सांस ली है, लेकिन जिले के ट्रैकिंग स्थलों में पेश आ रहीं घटनाएं पर्यटन कारोबार को भी प्रभावित कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन कारोबारियों को भी पुख्ता बंदोबस्त करने की जरूरत है। जिला पर्यटन अधिकारी किन्नौर एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के बगैर ट्रैकिंग करवाने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड से छितकुल और रोहड़ू से बुरन पास की तरफ आने वाले ट्रैकर की जानकारी पर्यटन विभाग को नहीं दी गई थी। दोनों ट्रैकिंग एजेंसियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed