{"_id":"64414ea3a73e403ca30851a7","slug":"sdm-cleaning-with-wiper-in-shaktipeeth-jwalamukhi-video-viral-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसडीएम ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में वाइपर से की सफाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसडीएम ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में वाइपर से की सफाई, वीडियो वायरल
Thu, 20 Apr 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:09 PM IST
सार
एसडीएम संजीव शर्मा माता ज्वाला के दरबार में सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और बारिश के बाद गीले फर्श को सुखाने के लिए उन्होंने वाइपर से इसे साफ किया।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में वाइपर से की सफाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने खुद मोर्चा संभाला और वाइपर उठा सफाई अभियान चलाया। एसडीएम संजीव शर्मा माता ज्वाला के दरबार में सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और बारिश के बाद गीले फर्श को सुखाने के लिए उन्होंने वाइपर से इसे साफ किया।
विज्ञापन
उनके इस कार्य के लिए श्रद्धालुओं, पुजारी वर्ग और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। उनका यह कार्य मोबाइल में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा रोज ज्वाला मां की आरती में दर्शन करते हैं और मां को प्रमाण करके अपने उपमंडल कार्यालय में कार्य करते हैं।
विज्ञापन