फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scrub typhus uncontrollable in the district 15 new cases in IGMC

Shimla News: जिले में स्क्रब टायफस बेकाबू आईजीएमसी में 15 नए मामले

Mon, 21 Aug 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scrub typhus uncontrollable in the district
15 new cases in IGMC
खास खबर
विज्ञापन


नए मामलों में एक दो साल की बच्ची भी शामिल, टुटू और घणाहट्टी में भी बढ़ने लगा स्क्रब टायफस का प्रकोप
102 मामले अब तक आ चुके हैैं स्क्रब टायफस के
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी)
में स्क्रब टायफस के मामले लगातार बढ़ रहे हैैं। अस्पताल में सोमवार को स्क्रब टायफस के 15 नए मामले आए हैैं। इसमें एक दो साल की बच्ची भी शामिल है। इसमें शहर से सटेे टुटू, घणाहट्टी, लोअर कैथू क्षेत्र से भी मामले आए हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।

आईजीएमसी में सोमवार को हजारों की संख्या में मरीज उपचार के लिए आए थे। इनमें मेडिसिन ओपीडी में सर्वाधिक मरीज आए। इनमें तेज बुखार के लक्षणों वाले 34 मरीजों की चिकित्सकों ने जांच करवाई। इनमें पंद्रह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें जिला शिमला से सर्वाधिक नौ मामले आए हैं। सिरमौर से 3, सोलन से 2 और किन्नौर से आए एक-एक व्यक्ति स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाया गया है। आईजीएमसी में अब तक 528 मरीजों की जांच की गई है जिनमें से 102 मरीज पॉजिटिव आए हैं। सभी का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन






लक्षण
तेज बुखार 104 से 105 तक आ सकता है
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में ऐंठन अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां आती है

रोकथाम
शरीर में सफाई का ध्यान रखें
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।


जांच के बाद 15 मरीज निकले स्क्रब पॉजिटिव
आईजीएमसी में जांच के बाद 15 मरीजों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों पर चिकित्सक निगरानी रखे हुए है।
- डॉ. राहुल राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी


दो साल की बच्ची समेत 84 साल की महिला पॉजिटिव
आईजीएमसी में सोमवार को दो साल की बच्ची समेत 84 साल की एक महिला भी स्क्रब टायफस पॉजिटिव आई है। इनमें सुन्नी और नेरवा से दो-दो मामले आए हैं। वहीं टुटू, घणाहट्टी, लोअर कैथू, ननखड़ी और चौपाल से एक-एक मामला आया है। कंडाघाट और अर्की से एक-एक, सिरमौर से एक, राजगढ़ से दो और किन्नौर से एक मामला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीलिया का आया एक मामला
आईजीएमसी में हेपेटाइटिस ए (पीलिया) के दो मामले आए हैं। इनमें शिमला से 16 और ठियोग से एक 19 साल के लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article