{"_id":"4f67325503e333dad704f9b7b5f144c6","slug":"science-fair-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! छात्रों ने आलू से जला दिया बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! छात्रों ने आलू से जला दिया बल्ब
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद शिमला व प्रांरभिक शिक्षा की ओर से डिग्री कॉलेज सोलन में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों ने आलू से बल्ब जलाकर हैरत में डाला तो कुछ ने पानी से बिजली बनाई।
विज्ञापन
इस साइंस सम्मेलन का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य डा. शशि सूद ने कि या। इस दौरान जिला के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। दो दिवसीय कार्यक्रम में विज्ञान प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल, साइंस एक्टीविटी कार्नर, विज्ञान नाटक प्रतियोगिता आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन के पहले स्कूल विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें उन्होंने विज्ञान के नए आयाम शुरू करने पर मॉडल बनाए। जिला विज्ञान समन्वयक अमरीश शर्मा ने बताया कि सम्मलेन में 45 स्कूल के 310 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को सम्मेलन के समापन पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन