फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Schools will open in the district today after the winter vacation.

Shimla News: शीतकालीन अवकाश के बाद जिले में आज खुलेंगे स्कूल

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Schools will open in the district today after the winter vacation.
स्कूलों में 42 दिन बाद शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन


बायोमीट्रिक और फेस स्कैनिंग से हाजिरी लगाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार (12 फरवरी) से शिमला जिले के सरकारी स्कूल खुलेंगे। 42 दिन के लंबे अवकाश के बाद स्कूलों में फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी। स्कूलों में बायोमीट्रिक और फेस स्कैनिंग से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं।

स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों की वापसी से शैक्षणिक माहौल में रौनक लौटेगी और शिक्षण कार्य पटरी पर आएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज से पढ़ाई का काम शुरू होगा। स्कूल प्रबंधन को कक्षाओं की समयसारिणी, शिक्षकों की उपस्थिति और विद्यार्थियों की हाजिरी को लेकर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि अवकाश के कारण पढ़ाई में जो अंतराल आया है उसकी भरपाई के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के स्कूलों में नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक नई कक्षाओं की पढ़ाई शुरू होगी। माध्यमिक स्तर पर छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। नौवीं कक्षा में भी प्रवेश प्रक्रिया के साथ पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में अभी पुराने बैच की ही कक्षाएं चलेंगी। इन कक्षाओं की वार्षिक और बोर्ड परीक्षाएं होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed