स्कूलों में लैपटॉप और टैबलेट से पढ़ाई करेंगे नौनिहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के नौनिहालों की पढ़ाई निजी और महंगे स्कूलों की तर्ज पर ई-लर्निंग से होगी। बच्चों को लैपटॉप, कंप्यूटर प्रोजेक्टर और टैबलेट से पढ़ाया जाएगा। यह व्यवस्था बच्चों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगी।
सरकारी स्कूलों में पहली बार ऐसा किया जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक निजी संस्था के साथ मिलकर ई-लर्निंग के पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह अनूठी कवायद शुरू हो गई है।
शुरुआत में प्रदेश से सोलन जिला के 19 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इसके बाद प्रदेश भर में जिलावार स्कूलों का चयन करके व्यवस्था लागू की जाएगी।
सर्च इंजन से टॉपिक पर पढ़ाई करेंगे बच्चे
बौद्धिक विकास के साथ-साथ वर्तमान दौर में आईटी को प्रारंभिक स्तर पर ही जानने के लिए सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
इसमें बच्चों को टॉपिक दिए जाएंगे, जिसे बच्चे सर्च इंजन पर सर्च करके जानकारी ले सकेंगे। भविष्य में इस योजना के माध्यम से जेबीटी कर रहे छात्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन स्कूलों में चल रहा ट्रायल
प्राथमिक पाठशाला कोठों, शामती, भोज आंजी, रबोन, सपरून, खट्टी, पावर हाउस, चंबाघाट, बसाल, कथेड़, नडोह, पुंजविला, सोलन, क्लीन, सेरी, सलोगड़ा, ओच्छघाट, शिल्ली और टटूल।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत 19 स्कूलों में यह सुविधा शुरू की है। इससे बच्चे प्रारंभिक स्तर से ही आईटी शिक्षा से रूबरू होंगे। - परमिंदर कौर, एसएसए जिला परियोजना अधिकारी