{"_id":"618a8deff648910bba415666","slug":"schools-reopen-for-third-to-seventh-classes-in-himachal-pradesh-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं
Wed, 10 Nov 2021 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:28 AM IST
सार
स्कूलों में लंच ब्रेक का अलग-अलग समय रहेगा। स्कूल आने और जाने के समय में कक्षावार पांच से दस मिनट का अंतर होगा। प्रार्थना सभा और खेलकूद सहित एकत्र होने वाली सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
सोलन के एक स्कूल में कक्षाएं शुरू करवाने की तैयारियों में जुटा स्टाफ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश के स्कूलों में बुधवार से फिर रौनक लौट आएगी। सरकार के निर्देशानुसार बुधवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में कक्षाएं लगेंगी। माइक्रो प्लान के आधार पर कक्षाओं में विद्यार्थी बैठाए जाएंगे। स्कूल गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी या शिक्षक-गैर शिक्षक में बुखार के लक्षण मिले तो गेट से ही उन्हें वापस भेजा जाएगा। स्कूलों में सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले विद्यार्थियों से अभी स्कूलों में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बच्चों का स्वास्थ्य ठीक हो जाए, वे स्कूल आ सकते हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभिभावकों से जिला अधिकारियों के माध्यम से हमारी बात होती थी। सभी स्कूलों में बच्चों को बुलाने के हक में रहे हैं। इसके चलते ही सरकार ने यह फैसला लिया है। 21 महीनों बाद प्रदेश में बुधवार से तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। 15 नवंबर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थी भी स्कूल बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में अलग-अलग होगा लंच ब्रेक का समय
स्कूलों में लंच ब्रेक का अलग-अलग समय रहेगा। स्कूल आने और जाने के समय में कक्षावार पांच से दस मिनट का अंतर होगा। प्रार्थना सभा और खेलकूद सहित एकत्र होने वाली सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
जारी रहेगी ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भेजने की प्रक्रिया
सरकारी स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होने के बावजूद हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भेजने की प्रक्रिया भी आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।
संक्रमित विद्यार्थी मिलने पर 48 घंटे बंद रहेगा स्कूल
स्कूल में संक्रमित विद्यार्थी मिलने पर 48 घंटे तक स्कूल बंद रखा जाएगा। इस दौरान सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं।