फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schools have to organise competition on republic day.

गणतंत्र दिवसः स्कूलों में करवानी होंगी प्रतियोगिताएं

Fri, 22 Jan 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 22 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
schools have to organise competition on republic day.

सूबे के हर सरकारी स्कूल में इस बार गणतंत्र दिवस पर विशेष प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। गणंतत्र दिवस के मौके पर हर स्कूल को निबंध तथा बैंड प्रतियोगिताएं करवाने को कहा गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय से सभी उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


एचआरडी विभाग के स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता विभाग के पत्र के अनुसार शिक्षा निदेशक ने उपनिदेशकों को पत्र जारी कर उक्त प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं में पांचवीं से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


हर स्कूल को प्रतियोगिता करवाकर विजेताओं के नाम के साथ एक कंपाइल रिपोर्ट उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय भेजनी होगी। विजेता प्रतिभागियों के नाम एमएचआरडी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित स्कूल मुखिया जिम्मेवार होंगे। इधर, इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि शिक्षा निदेशालय से पत्र मिला है। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों से प्रतियोगिता करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed