फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school uniform will be decided by himachal cabinet meeting

टेंडर देने से पहले कैबिनेट में जाएगा स्कूल वर्दी का मामला

Sun, 25 Nov 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Nov 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
school uniform will be decided by himachal cabinet meeting

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.55 लाख विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्मार्ट वर्दी के टेंडर आवंटित करने से पहले मामला मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। बीते साल के मुकाबले वर्दी की खरीद का बजट करीब सात करोड़ रुपये बढ़ गया है। सरकार ने इस बार एक साथ तीन साल के लिए वर्दी खरीदने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। ऐसे में करीब 165 करोड़ के बजट की जरूरत है।

विज्ञापन


ऐसे में शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारी मामले को अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में भेजने की तैयारी में है। बीते साल स्कूल वर्दी खरीद पर करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस साल वर्दी के रंग और रूप में बदलाव किया गया है। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकार ने सरकारी स्कूलों में कलरफुल वर्दी देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

स्मार्ट वर्दी की खरीद के लिए करीब 57 करोड़ के बजट की जरूरत है। एक साथ तीन साल के लिए वर्दी खरीदने पर करीब 165 करोड़ का खर्च आएगा। शनिवार को सचिवालय में स्कूल वर्दी को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी खाद्य आपूर्ति निगम के कसुम्पटी कार्यालय में गए। निगम के अधिकारियों के साथ बीते सालों के बजट को लेकर चर्चा हुई।

संभावित है कि सोमवार को शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में दोबारा से इस मामले को लेकर बैठक होगी। इसमें मामले की फाइल तैयार कर शिक्षा मंत्री को भेजकर मंत्रिमंडल की मंजूरी लेने की सिफारिश की जाएगी। हालांकि, मंत्रिमंडल में मामला जाएगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed