फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   School uniform Bag and water Bottle did not given in himachal govt schools

Hamirpur News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिला बैग, वर्दी और पानी की बोतल

Tue, 24 Jan 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 24 Jan 2023 10:33 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो वाले स्कूल बैग, वर्दियां और बोतलें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के गले की फांस बन गए हैं।

विज्ञापन
School uniform Bag and water Bottle did not given in himachal govt schools
वर्दी और बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में वर्दी, बैग और पानी की बोतल नहीं मिल सकी है। अभिभावक राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, रमा देवी, सुरेखा कुमारी, कमल देव, नीलम कुमारी ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी बैग, वर्दी और पानी की बोतल के आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो वाले स्कूल बैग, वर्दियां और बोतलें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के गले की फांस बन गए हैं। सरकारी स्कूलों में निशुल्क बैगों, वर्दियों और बोतलों की खरीद पर सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अभी तक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


पूर्व में विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के कारण विद्यार्थियों को आवंटन नहीं हो पाया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है। शिक्षा विभाग की ओर से पहली कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए उनकी कक्षानुसार पुस्तकों की क्षमता से बैग डिजाइन, वर्दी का  कपड़ा तय किया जाता है। समय पर बैग, वर्दियां न मिलने से पात्र विद्यार्थी अगली कक्षाओं में पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में 14,459 विद्यार्थियों को मिलने हैं स्कूल बैग
हमीरपुर के स्कूलों में पहली, तीसरी, चौथी, छठी, नौवीं कक्षा के कुल 14,459 विद्यार्थियों को स्कूल में बैगों का आवंटन किया जाना है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग हमीरपुर के पास बैगों की सही सैंपल रिपोर्ट पहुंच चुकी है। जांच में पाया गया है कि बैगों की गुणवत्ता ठीक है। 


स्कूली बैगों की सैंपल रिपोर्ट पहुंच चुकी है। बैग परपूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की फोटो लगी है। ऐसे में नवनिर्वाचित सरकार के निर्देशानुसार ही सामान का वितरण किया जाएगा। - कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक प्रारंभिक विभाग, हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed