{"_id":"6287b7ac5b62b4431c3fa331","slug":"school-timing-changed-government-and-private-schools-will-open-in-kangra-district-from-monday-at-7-45-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Timing Changed: कांगड़ा जिले में सोमवार से सुबह 7:45 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Timing Changed: कांगड़ा जिले में सोमवार से सुबह 7:45 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल
Fri, 20 May 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 May 2022 09:17 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के सरकारी और निजी स्कूल 23 मई से सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे रहेगा। इस संदर्भ में उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के संबंध में उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा सहित समस्त एसडीएम को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ती गर्मी के चलते अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सरकारी और निजी स्कूल 23 मई से सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे रहेगा। इस संदर्भ में उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों का समय बदलने का यह फैसला बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह आदेश 23 मई से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले में इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। जिले के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी होने के कारण बच्चों में गर्मी संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय यदि स्कूल खुले रहते हैं तो आगामी दिनों में अधिक संख्या में स्कूली बच्चे बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्थिति और न बिगड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के संबंध में उपनिदेशक उच्च व प्रारंभिक शिक्षा सहित समस्त एसडीएम को सूचित कर दिया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी आदेश में बाधा बनता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप के चलते बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसके चलते स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में कुछ बदलाव किया गया है।
विज्ञापन