फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school teacher burn in gas cylender fire at kangra.

स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, प्रवक्ता झुलसा

Tue, 09 Feb 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Tue, 09 Feb 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
school teacher burn in gas cylender fire at kangra.

हिमाचल के कांगड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी में सुबह गैस सिलेंडर में भड़की आग पर समय पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान प्रवक्ता आग की चपेट में आकर झुलस गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग साढे 10 बजे मिड डे मील कक्ष में खाना बनाने को जलाए गए गैस सिलेंडर के रेगुलेटर ने अचानक आग पकड़ ली। इससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित मिडे मील प्रभारी रमेश कुमार तथा प्रवक्ता दीपक मनु ने तत्परता दिखाते हुए गैस सिलेंडर को तुरंत भट्ठी से अलग करके उसे बाहर निकाल दिया। फायर सेफ्टी यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान कांगड़ा स्थित फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक मनु ने बताया कि खाना बनाते समय कक्ष में रमेश कुमार के अलावा मिड डे मील कार्यकर्ता प्रवीन कुमारी और अंजू बाला भी उपस्थित थीं। दीपक ने बताया कि आग पर काबू पाए जाने के दौरान उसके हाथ की उंगलियों तथा बालों में भी आग की लपटें लग गई थीं।


लेकिन अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही कांगड़ा से राजेन्द्र चौधरी की अगुवाई में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया था। राजेंद्र चौधरी ने विद्यालय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed