फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school teacher beat girl at chamba.

मैथ का सवाल ठीक नहीं किया तो छड़ी से पीटी मासूम

Thu, 25 Jun 2015 10:15 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
school teacher beat girl at chamba.

गणित का एक सवाल ठीक न होने पर टीचर ने तीसरी कक्षा की मासूम छात्रा की छड़ी के साथ पिटाई कर डाली। मासूम की पीठ पर छड़ी के निशान देख माता पिता भी दंग रह गए। मामला हिमाचल के चंबा के प्राथमिक स्कूल बकाणी का है।

विज्ञापन


यहां जेबीटी शिक्षक ने छड़ी से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की निर्ममता से पिटाई कर दी। इसके बाद यह नन्ही छात्रा तीन दिनों तक अपने घर में तब तक सुबकती रही, जब तक उसके परिजनों ने उसके शरीर में छड़ी की पिटाई से आए चोट के निशान नहीं देखे।
विज्ञापन


इस बारे में पूछे जाने पर भी उस नन्ही छात्रा पर उक्त अध्यापक का इतना खौफ था कि उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, लेकिन मां-बाप के दुलार से पीड़ित छात्रा ने आंसुओं के साथ सबकुछ बयान कर दिया कि उसे उसके शिक्षक ने इस लिए पीटा क्योंकि उसे गणित विषय का एक सवाल हल नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता पिता ने की शिकायत

school teacher beat girl at chamba.

उधर बच्ची के सिर और पीठ पर आए चोटों के निशान को देखते हुए पीड़ित छात्रा के परिजनों ने जिला शिक्षा उप अधिकारी से इसकी शिकायत कर दी। बच्ची की हालत को देखते हुए खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मैहला को इस मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए। वहीं परिजनों ने पुलिस से भी इस मामले की शिकायत कर दी है।

लड़की के पिता हेमराज निवासी गांव पाकला पंचायत बकाणी ने बताया कि बकाणी प्राथमिक स्कूल के जेबीटी शिक्षक ने उसकी बच्ची को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया है, जिससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को थाने में तलब तो कर लिया था, लेकिन अभी मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

टीचर ने दिया ये बयान

school teacher beat girl at chamba.

जिला शिक्षा उप अधिकारी मंजू जरियाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को इस प्रकार पीटे जाने का कोई औचित्य नहीं है। अगर बच्चों को सवाल समझ नहीं आते हैं तो शिक्षकों को सरलतम तरीके से भी पढ़ाने की विधियों के बारे में बताया जाता है।

बच्ची को चोट पहुंचाने का नहीं था इरादा
मामले में फंसे जेबीटी शिक्षक देवेंद्र ने बताया कि बच्ची को चोट पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था। अगर बच्ची को चोट लगी है तो इसके पीछे का भावनात्मक पक्ष बच्ची के भविष्य को उज्ज्वल करने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed