फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School roof collapses, 5 students injured

अनसेफ भवन में चल रहा था स्कूल, छत गिरने से लहुलूहान हुए पांच छात्र

Thu, 11 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Thu, 11 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
School roof collapses, 5 students injured

स्कूल के अनसेफ भवन को लेकर कई बार आगाह करने के बावजूद सरकारी सिस्टम की नींद नहीं टूटी। करीब दो दर्जन स्कूली बच्चों की जान को यहां रोज खतरे में डाला जाता रहा।

विज्ञापन



आखिर बुधवार दोपहर को जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर पांच बच्चे जख्मी हो गए। दो बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तीन अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायल बच्चों में वीरेन (9), सुल्तान (10), वीर सिंह (9), अभिषेक, शंकर और वीर सिंह (5) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में भवन को असुरक्षित कर दिया था घोषित

School roof collapses, 5 students injured

मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। नगरोटा बगवां के वार्ड 3 में स्थित प्राइमरी स्कूल में दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक छत के एक हिस्से का प्लास्टर उखड़कर बच्चों पर गिर गया। स्कूल की अध्यापिका संगीता कुमारी ने बताया कि जर्जर भवन को लेकर एक वर्ष से पत्राचार किया जा रहा था।

इस साल 25 जून को भवन के असुरक्षित घोषित होने की सूचना बीपीईओ कार्यालय को लिखित में दी गई थी। उधर, सूचना के बाद नगरोटा बगवां थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी संजीवन भारद्वाज ने कहा कि छुट्टियों की वजह से कक्षाओं को स्थानांतरित नहीं किया जा सका था। नगर परिषद से समीपवर्ती एक जंजघर का कमरा लिया था, जिसकी चाबी पिछले दिन ही मिली थी। बुधवार को स्कूल का कुछ सामान जंजघर के कमरे में शिफ्ट भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed